February 4, 2025

पटना के सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय में बदलाव, कल से 11:30 बजे तक संचालित होंगे स्कूल

पटना। राजधानी पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। बता दे की 1 मई से एक बार फिर से सभी स्कूल 11:30 बजे तक संचालित किए जायेंगे। पटना के DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने मौसम में सुधार को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदले का निर्देश दिया है। 1 मई से 11:30 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले DM ने गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को 10:45 तक संचालित करने के आदेश जारी किया था। वही यह आदेश सोमवार 1 मई से सभी स्कूलों पर लागू हो जाएगा। वही DM के आदेश के अनुसार निर्धारित समय के बाद स्कूल खुले रहने पर कार्रवाई होगी। वही इसके लिए DM चंद्रशेखर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं। बिहार में पिछले दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा था। रविवार को पटना में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। यही नहीं पटना का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

You may have missed