प्रतीक कुशवाहा बने छात्र रालोसपा के जिलाध्यक्ष

पालीगंज (वेद प्रकाश)। बुधवार को रालोसपा के छात्र जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो गया। वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।
जानकारी के अनुसार रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल राजा के द्वारा पटना प्रदेश कार्यालय में पटना पश्चिमी का छात्र जिलाध्यक्ष के पद पर प्रतीक कुशवाहा को मनोनीत किया गया। मौके पर मौजूद अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ प्रसाद, पश्चिमी पटना जिलाध्यक्ष चंदन कुशवाहा, सूचना एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रौशन राजा, मुकेश कुमार के अलावे दर्जनों लोगों ने बधाई दिया।
