झारखंड : पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्स का किया उद्घाटन, पूजा करने बैधनाथ धाम हुए रवाना

देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देवघर दौरे पर हैं। देवघर में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कई योजनाओं का भी सौगात दिया। पीएम मोदी के देवघर पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। झारखंड को आज 16 हजार 800 करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री बाबा बैधनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गये। इस दौरान पीएम ने बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसंन्न हो जाता है। आज मुझे देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। देवघर एम्स का सपना लोगों ने लंबे समय से देखा था अब यह सपना साकार हो गया है। विकास की इन सभी परियोजनाओं के लिए हम झारखंड वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 13 हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ उससे झारखंड के साथ अन्य राज्यों की भी कनेक्टविटी बढ़ेगी। चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था और आज इसका उद्घाटन कर रहे हैं।

वही कुछ देर में पीएम मोदी भगवान शिव की पूजा करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया है। रोड शो में सड़क के किनारे लोगों की भीड़ देखी जा रही है। वही लोगों ने अपने हाथों को हिलाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्प की वर्षा भी लोग करते नजर आए। बाबा नगर में रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।