September 8, 2024

सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में शिव कांवरिया को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर। आज शवान की पहली सोमवारी के साथ ही शिव मंदिरों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ ने लगा है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। बता दे की, इस दौरान मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दे की गरीबनाथ जाने के दौरान शिव कांवरिया को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिया SKMCH ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्तिथि बन गई। वही इस घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी हाईवे की है। जहां युवक जल लेकर मुजफ्फरपुर स्तिथ बाबा गरीबनाथ मंदिर जा रहा था। उसे बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाना था। इसी दौरान कुढ़नी हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें कांवरिया की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्तिथि बनी रही। जल चढ़ाने जा रहे अन्य कांवरियों ने इसकी सूचना कुढ़नी थाने की पुलिस और डायल 112 को दिया। वही सूचना पर कुढ़नी थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसकी मौत हो गई। वही मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले 21 वर्षीय विकाश कुमार में हुई। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले वह जल लेने के लिए सोनपुर स्तिथ पहलेजा घाट निकला था। वहां से लौटकर उसे आज यानी सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर जल चढ़ाना था। वह कुढ़नी तक पहुंच गया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिक अप वाहन ने उसे रौंदते हुए निकल गया। वह घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस घटना के बाद डायल 112 की टीम को कॉल किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल SKMCH लेकर जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। वही कुढ़नी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed