February 7, 2025

big breaking-पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को किया गया क्वारेंटाइन से मुक्त,आज पहुंचेंगे पटना

पटना/मुंबई। मुंबई से बड़ी खबर आ रही है।जहां बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जांच के मामले में मुंबई के पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र सरकार ने क्वारंटाइन से मुक्त किया।आज शाम पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी पटना पहुंच जाएंगे।विदित हो की पटना की सिटी एसपी विनय तिवारी को उस समय क्वारेंटाईन किया गया था।जब वे बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना पुलिस को लीड करने के लिए गए थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीएमसी ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाईन किया था। जिसके बाद मुंबई से लेकर बिहार तक काफी बवाल देखने को मिला था। बाद में बिहार सरकार ने सुशांत केस को लेकर सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी जिसके बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथों में ले लिया है।पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के क्वारेंटाइन को लेकर बिहार पुलिस की ओर से मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। खुद विनय तिवारी ने भी कहा था कि उनके क्वारेंटाइन किए जाने से इस पूरे मामले की जांच में बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वहीं बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया था। एक दिन पहले ही बिहार पुलिस के डीजीपी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच के लिए मुंबई गए प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी को लौटने की अनुमति नहीं दिए जाने पर गुरुवार को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि हमारे अधिकारी विनय तिवारी मुंबई पुलिस को सूचना देकर वहां गए थे। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उनके वहां जाने की सूचना दी थी। पत्र लिखकर उनके ठहरने के लिए आईपीएस मेस व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। बावजूद उन्हें जबरन क्वारंटीन किया गया।

You may have missed