February 8, 2025

सदाकत आश्रम में कोरोना पीड़ितों के लिए कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम,छः सदस्यीय टीम का किया गया गठन।

पटना।बिहार में कोरोना महामारी के नित्य बढ़ते प्रकोप के मद्देनज़र बिहार प्रदेश कांग्रेस के द्वारा कोरोना पीड़ितों के सहायता के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कोरोना महामारी में पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कंट्रोल रूम की स्थापना किया है।जिसके संचालन के लिए 6 सदस्यीय टीम कुमार आशीष के नेतृत्व में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिन कोरोना मरीजों तक सरकार की सहायता नहीं पहुंच रही हैं उन्हें यथासंभव सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी ने कंट्रोल रूम का गठन किया है।प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस कंट्रोल रूम का प्रभारी युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष को बनाया गया है। इसके अलावा पटना महानगर के जिला अध्यक्ष शशि रंजन,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व समन्वयक मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा,विकास कुमार झा तथा दीपक कुमार को कंट्रोल रूम का संचालन सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कंट्रोल रूम में दो हेल्पलाइन नम्बर 8294886978 तथा 0612-2262334 भी जारी किया है जो चौबीसो घण्टा पीड़ितों एवं जरूरतमंदो के सेवार्थ उपलब्ध रहेगा। राजेश राठौड़ ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के द्वारा गठित किया गया कंट्रोल रूम पूरी तरह से राज्य भर में वैसे कोरोना मरीज जिन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही है।उनकी सहायता करने का काम करेगा।उन्होंने बताया कि पिछले साल भी कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने कंट्रोल रूम का गठन किया था। जिसके बदौलत राज्य एवं देश भर के हजारों लोगों को यथोचित सहायता प्रदान की गई थी उन्होंने ने बताया कि पिछली बार भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों एवं लॉक डाउन से प्रभावितों की सेवा की गई थी।इस कारण कंट्रोल रूम पहले से ज्यादा प्रभावी तथा बेहतर तरीके से समन्वय बनाकर प्रदेश भर में कोरोना पीड़ितों की सेवा करेगा।

You may have missed