दंगा पीड़ितों को सहायता और दोषियों को सजा की मांग

पटना सिटी (आनंद केसरी)। 1984 के सिख दंगा पीड़ितों की आत्मा की शांति परिजनों को राहत दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने को लेकर के तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में अखंड पाठ रखा गया था। इसकी समाप्ति गुरुवार को वरीय मीत ग्रंथी भाई बलदेव बलदेव सिंह की देखरेख में गुरुवार को हुआ। इसके बाद कीर्तन भाई जोगिंदर सिंह और रजनीश सिंह ने पेश किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महासचिव महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लन, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा, सदस्य राजा सिंह, हरबंश सिंह, तिरलोचन सिंह,लखबिंदर सिंह के सलवा प्रेम सिंह, पपिन्द्र सिंह सलुजा, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरप्रसाद सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे। दरबार साहिब में ’84 दंगा में शाहिद बेला सिंह की पत्नी को सरोपा और आर्थिक मदद दी गई। इसके बाद अवतार सिंह हित, कुलमोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुलवंत सिंह सलुजा, सूरज सिंह नलवा और लखबिंद्र सिंह ने दीवान से संबोधित करते हुए कहा कि दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय और सहयोग डेड की सरकार से अपील की गई।श्री गुरु ग्रंथ सहिब की बेअदबी करने वाले दोषियों को सजा, दंगा में शामिल उपद्रवियों/असामाजिक तत्वों को सजा देने की अपेरल की गई। वर्तमान परिवेश में पंजाब के सिख इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले दोषियों को दजय देने की मांग की गई।
