छठ महापर्व के अवसर पर वार्ड 25 में पार्षद ने किया पूजन सामग्रियों का वितरण

पटना। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर पटना नगर निगम वार्ड संख्या 25 के वार्ड पार्षद रजनीकांत सिंह के नेतृत्व में छठ व्रतीयों के बीच सूप एवं फल का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में व्रतीयों के बीच फल एवं सूप का वितरण किया गया। वितरण के दौरान पार्षद रजनीकांत ने कहा कि बिहार में छठ महापर्व अद्वितीय एवं सबसे महान धार्मिक कृत्य माना जाता है। संपूर्ण बिहार के लोग छठ महापर्व के अवसर पर काफी कठिन व्रत एवं नियम का पालन करते हुए छठ महापर्व का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर जो लोग व्रत करने को इच्छुक हैं मगर किन्ही कारणों से वंचित रह जाते हैं।ऐसे लोगों के बीच छठ पर्व हेतु सूप का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद के साथ कुणाल यादव,रोहन राज,नीरज सिंह, पिंटू सौरभ राज,मनीष सिंह,मोहित मिश्रा तथा कई अन्य लोग उपस्थित हैं

You may have missed