मुजफ्फरपुर में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को बदमाशों ने गोली मार दी। महिला को 3 गोली लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों के अनुसार, स्कूटी लूटने के दौरान 4 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। बेला इलाके में ये वारदात हुई है। घायल संस्कृति इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करती है। सुबह वो ड्यूटी जाने के लिए अपने घर से स्कूटी से निकली। रास्ते में उसे दो बाइक पर चार लोग नजर आए। पास जाते ही चारों ने संस्कृति को रोक लिया और उसकी स्कूटी छीनने लगे। संस्कृति ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे 3 गोली मार दी। दो गोली संस्कृति के पेट में और एक गोली उसके गर्दन के पास लगी। इधर, फायरिंग की आवाज सुन लोग मौके की ओर भागे तो बदमाश बाइक से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस और परिजन को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी गई है। संस्कृति की मां ने बताया कि उसे अपच की समस्या हो रही थी। इसके बाद भी वो ऑफिस जाने की तैयारी में थी। वो आभा इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी। उसने अपने बच्चे को मेरे पास रखा और स्कूटी से चली गई। कुछ देर बाद उसका कॉल आया। बहन ने रिसीव किया पर बहुत आवाज आ रही थी। संस्कृति कुछ साफ बोल नहीं पा रही थी। फिर संस्कृति के पास खड़े व्यक्ति ने फोन संस्कृति के पास ले जाकर बात करवाई। उसने बताया कि मम्मी मैं गिर गई हूं। कुछ लोग स्कूटी छिन रहे थे। मैंने स्कूटी नहीं छोड़ी, उन्होंने मुझे गोली मार दी है। इधर, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। तीन अपराधी थे। ये डॉक्टर ही स्पष्ट कर सकेंगे कि कितनी गोली लगी है।

About Post Author

You may have missed