February 8, 2025

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने परशुराम जयंती पर निकाली ऑनलाइन शोभायात्रा

पटना । एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है तो वही संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगा रखी है। वहीं लॉकडाउन के पालन को लेकर कोरोना गाइडलाइंस भी जारी की गई है। उन्हीं गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में परशुराम जयंती मनाई गया है।

वहीं राजधानी पटना समेत पूरे बिहार एवं देश में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष कुमार झा के आवाहन पर लॉकडाउन का पालन करते हुए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा घर पर परशुराम जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने अपने घर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति और जल्द से जल्द इस महामारी से निजात मिले इसके लिए भगवान से कामना किया है।

वही इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें तमाम संस्थान के लोग शामिल थे।

पूरे दिन संगठन के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम पर हेस्टैग (पीएसएस) हेस्टैग (परशुराम जयंती) हेस्टैग राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा लिखकर के ऑनलाइन माध्यम से फोटो और वीडियो डालकर डिजिटल शोभायात्रा मनाया गया भर दिन परशुराम जयंती ट्विटर और फेसबुक पर ट्रेंड करती रही। लाखों ट्वीट एवं पोस्ट फेसबुक,टि्वटर पर देखने को मिले।

इस अवसर पर संगठन के इंजीनियर आशुतोष कुमार झा, रजनीश कुमार तिवारी,मनीष मिश्रा,महिला प्रदेश अध्यक्ष सुधा ओझा, ललित कुमार झा,जितेंद्र चौबे,विनोद कुमार झा ,सौरव कुमार , प्रमोद ओझा महासचिव बृज मोहन झा, अमित मोहन मिश्रा ,समेत सैकड़ों पदाधिकारी अपने अपने आवास पर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों को परशुराम जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

वहीं अखिल भारतीय बहुभाषीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेंद्र तिवारी समेत संगठन के कई और कार्यकर्ता भी अपने पटना स्थित आवास पर लॉकडाउन कानून का पालन करते हुए भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं पूजा कर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है एवं इस महामारी लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की है।

 

You may have missed