September 8, 2024

बिरसा मुंडा की जयंती पर पटना में राजकीय समरोह आयोजित, मुख्यमंत्री नीतीश ने पुष्प अर्पित कर किया नमन 

पटना। धरती आबा भगवान भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती आज पूरे राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वही राजधानी पटना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42, क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर की गई। वही इस असवर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी मौजूद थे। साथ ही विधान पार्षद कुमुद वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस अवसर पर सूचना व जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed