दिल्ली चुनाव को लेकर मांझी का विपक्ष पर हमला, कहा- अब वे ईवीएम का रोएंगे, यह सब को पता है
पटना। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 1 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 47 सीटें। आम आदमी पार्टी आप भी एक सीट जीती है, 22 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 23 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। इस बदलाव में आप के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा जताया है। जीतन राम मांझी ने खुशी जाहिर की है। कहा कि बीजेपी आगे हैं और हमेशा आगे रहेगी। मांझी ने कहा की दिल्ली में भाजपा को आगे दिखाई जा रहा है और हमेशा आगे रहेगी। विपक्ष के लोग ईवीएम और वोटर लिस्ट का रोना रोएंगे। पहले से विपक्ष के लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। जब भी चुनाव में उन्हें हर मिलती है तो बहाना ढूंढते हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि “राहुल गांधी को अब समझदारी से बयान देना चाहिए। अब वह बच्चे नहीं हैं। दिल्ली रिजल्ट का बिहार में असर पर कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। पांचों पांडव मिलकर यहां भी सरकार बनाएंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए चट्टानी एकता के साथ आगे बढ़ रही है। तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के सवाल पर कहा कि हर कोई चाहता है कि उसका बेटा सीएम बने लेकिन लालू प्रसाद यादव दिन में स्वप्न देख रहे हैं कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना रहे हैं। यह कभी पूरा नहीं होने वाला है।