February 6, 2025

सीएम नीतीश का जनता दरबार कार्यक्रम आज, लंबे इंतजार के बाद लोगों की शिकायत सुनेंगे मुख्यमंत्री 

पटना। काफी लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगा रहे हैं। हवा की इससे पहले बीते सोमवार को पत्र जारी कर जनता दरबार लगाने की सूचना दी गई थी लेकिन सीएम की तबीयत नासाज होने के कारण जनता दरबार आयोजित नहीं हो पाया था। लिहाजा नीतीश कुमार जब पूरी तरह से स्वस्थ है तो आज जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृत एवं युवा विभाग समेत अन्य विभागों की शिकायतों को सुनेंगे और उसका निपटारा करेंगे। बताया जाता है कि, जनता दरबार कार्यक्रम में संबंधित विभाग के मंत्री में मौजूद रहेंगे और इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों की समस्या को सुनने के बाद ऑन द स्पॉट ही उनकी समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट के ओर से सभी जिला अधिकारियों को पत्र भी जारी किया गया है। इसके बाद अब आज जनता दरबार कार्यक्रम लगाया जा रहा है। वही 10 दिसंबर को पूर्व छतरी परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद 12 दिसंबर का मुख्यमंत्री मोतिहारी जाने वाले हैं। 13 दिसंबर को कम का सीतामढ़ी में भी कार्यक्रम है यह दोनों कार्यक्रम इससे पहले सीएम के बीमार होने के कारण रद्द कर दिया गया था। इन दोनों जगह पर पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके बाद 24 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार वाराणसी में सभा करने वाले हैं।

You may have missed