नीतीश सरकार में शिक्षा व्यवस्था ‘टोटल फेल’-रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने लगाया आरोप
पटना।पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर संगीन आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के त्रुटिपूर्ण नीतियों के वजह से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था गर्त में जा चुकी है।एक तरफ छात्रों को अच्छे स्तर की शिक्षा दुर्लभ हो गई है वहीं दूसरी तरफ शिक्षक सरकार से लाठी खाते चल रहे हैं।प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का ऐसा बेड़ा गर्क हुआ है जैसा आज तक कभी किसी सरकार में नहीं हुआ होगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा की व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। समय रहते इसे सुधारना होगा। शिक्षक आज दर दर की ठोकर खा रहे हैं। नीतीश सरकार शिक्षा के सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।इस सरकार को बदले बिना हम चैन की नींद नहीं ले सकते हैं। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा आज शुक्रवार को राज्य कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, सरोज यादव, सत्यानंद दांगी एंव शंकर झा आजाद सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।