दिल्ली एम्स में आंखों का सफल ऑपरेशन करा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लौटेंगे बिहार

पटना। दिल्ली में आंख का दिल्ली में आंखों का सफल ऑपरेशन करा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लौटेंगे बिहारकराने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बिहार आएंगे।

दिल्ली एम्स में डॉक्टरों ने 22 जून को उनकी आंख का सफल ऑपरेशन किया था। पिछले एक हफ्ते से वे डॉक्टरों की देख-रेख में थे व अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जिसके बाद सीएम आज बिहार वापस लौटेंगे।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोनों आंखों की सर्जरी की गई है। एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर डॉ. जेएस तितियाल ने मोतियाबिंद की सर्जरी की। उन्हें मोतियाबिंद की परेशानी थी। इसके बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई।
उल्लेखनीय है कि एम्स में उनकी आंखों का इलाज चल रहा है। इस के लिए 23 जून को वह एम्स में भर्ती हुए थे। उस दिन उनकी आंखों की जांच की गई थी। इसके बाद 24 जून को उनके एक आंख के मोतियाबिंद की सर्जरी की गई थी। फिर उसके अगले ही दिन उनकी दूसरी आंख का भी ऑपरेशन हुआ था।