September 19, 2024

निषाद आरक्षण हमारा मूलभूत अधिकार, जबतक लेंगे नही तब तक छोड़ेंगे नहीं : मुकेश सहनी

बक्सर। VIP प्रमुख इन दिनों निषाद आरक्षण यात्रा पर निकले हुए है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश की सभी जिलों का दौरा का रहे है। बता दे की निषाद आरक्षण यात्रा के दौरान मुकेश सहनी आज बक्सर पहुंचे है। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को गंगा जल से संकल्प दिलाते हुए उन्हें संबोधित किया। साहनी ने कहा कि निषाद आरक्षण हमारा मूलभूत अधिकार है, जबतक लेंगे नही तबतक छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी आरक्षण की मांग कोई नई नहीं है। कई अन्य राज्यों में यह आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन आज बिहार, यूपी और झारखंड में इस आरक्षण को लेकर निषाद समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है। बता दे की VIP के संस्थापक सह पूर्व मंत्री निषाद आरक्षण को लेकर जगह-जगह पहुंच जनसभा को संबोधित कर रहे है। बता दे की बुधवार को बक्सर के पुराना भोजपुर, मलहचकियां, चौसा में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। वही मंच से लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज काफी पीछे है। दुनिया चांद पर घर बना रही है और निषाद आज भी घरों से बेघर हैं। टूटी-फूटी झोपड़ी और मड़इयों में रहने को मजबूर है। अगर इस स्थिति को बदलना है तो दो काम करने होंगे। पहले अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित बनाना है और दूसरा अपने हक की लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार रहना है।
निषाद समाज को गुलाम बनना चाहती है भाजपा
वही भाजपा पर हमला बोलते हुए सहनी ने कहा कि भाजपा को दुश्मनी मुझसे नहीं निषादों से है। 2020 में जिस सरकार को हमने बनाया, उसे भाजपा वालों ने उनके चारों विधायकों को खरीद लिया और उन्हें सरकार से बाहर कर दिया। भाजपा को मुकेश साहनी से तकलीफ नहीं था, उनको तकलीफ था निषाद समाज से है। उन्हें अभी भी डर है कि अगर मुकेश सहनी ने इस समाज को जगा दिया, तो यह मालिक बन जाएगा। सरकार इस समाज को गुलाम बनाना है तो इस समाज का आवाज को दबाना पड़ेगा। लेकिन यह आवाज दबने नहीं दी जाएगी।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed