February 7, 2025

खबरें फतुहा की : महिला मजदूर के साथ छेड़खानी, फरार आरोपी गिरफ्तार, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

महिला मजदूर के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
फतुहा। शनिवार को फैक्ट्री एरिया स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में महिला मजदूर के साथ छेड़खानी किए जाने तथा विरोध किए जाने पर मारपीट कर जख्मी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ मे पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला का इलाज सीएचसी में कराया है। पीड़ित महिला की माने तो जब वह पलाई सुखाने का काम कर रही थी तभी उसी फैक्ट्री में काम करने वाला दो लड़के उसके पास आए और बदसलूकी करते हुए छेड़खानी करने लगे। जब महिला मजदूर ने विरोध किया तो लड़कों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा उसके हाथ को जख्मी कर दिया। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। महिला बख्तियारपुर की रहने वाली बतायी जाती है।

अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार
फतुहा। शनिवार को पुलिस ने रेप पीड़िता के भाई के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी उसके गांव भगवानपुर से किया है। गिरफ्तार आरोपी लाला राय है। विदित हो कि बीते साल अक्टूबर माह में गांव के ही एक किशोरी के साथ रेप किया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने केस को उठाने के लिए पीड़ित परिवार में दबाव बनाया था। दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने उसके भाई का अपहरण कर लिया था, जिसे पुलिस ने सक्रियता से उसे बरामद कर लिया था। इसी कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चेकिंग देख बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश
फतुहा। शनिवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह के फतेहजाम पुर इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दरम्यान दो बदमाश चेकिंग को देख सड़क पर ही अपनी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक चोरी की प्रतीत होती है। वैसे जब्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर व इंजन नंबर से बाइक के विषय में छानबीन की जा रही है।

You may have missed