नेत्ता डिसूजा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/08/Mahila-Congress-461x1024.jpg)
पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पत्र जारी कर सुश्री नेत्ता डिसूजा को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री डिसूजा की नियुक्ति पर बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमिता भूषण ने खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है। दिल्ली स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय में सुश्री नेत्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस के दायित्वों का निर्वहन करने में एक नई ऊर्जा का एहसास है। सुश्री दत्त का दल के प्रति निष्ठापूर्ण समर्पण और इनके अनुभव से महिला कांग्रेस एक नए कलेवर के साथ जनसेवा का कार्य करेगी।
इधर प्रदेश के महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी सुश्री डिसूजा को शुभकामनाएं प्रेषित की है। शुभकामना संदेश देने वालों में डॉ. अनिता, सुनीता साक्षी, मोनी पासवान, संयोगिता सिंह आदि शामिल हैं।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)