February 8, 2025

बेगूसराय में क्रिकेट के विवाद में मारपीट, भतीजे ने चाचा पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

बेगूसराय। बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव में क्रिकेट के विवाद में भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है।

घायल व्यक्ति की पहचान भरौल निवासी अशोक सहनी के रूप में की गई है। घायल अशोक सहनी ने बताया कि बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चे में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद गांव के ही सरपंच को बुलाकर समझौता किया गया लेकिन उनके भतीजे चंदन सहनी और सौरव सहनी ने सरपंच के सामने ही मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने अशोक सहनी ने अपना बचाव किया तो चंदन सहनी ने चाकू निकालकर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में अशोक सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed