February 7, 2025

महामहिम द्रोपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट पहुंची, सीएम, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंची। हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य गणमान्य जनों ने किया। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गई। वहां से वह चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन करने जाएंगी। बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। बुधवार को बापू सभागार में 2000 किसान व 900 जीविका दीदी समेत 5000 लोग शामिल होंगे। जेपी गोलंबर से बापू सभागार तक कृषि प्रगति से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज बिहार आई हैं। इस दौरान राष्ट्पति बिहार दौरे के दौरान चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गया और मोतिहारी में भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। दरअसल, गया और मोतिहारी में द्रौपद्री मुर्मू दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहीं महामहिम द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति आज को पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से आई। बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना एम्स समेत कुल तीन दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पटना पहुंच रही हैं और कृषि कैबिनेट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

You may have missed