February 5, 2025

आपसी विवाद में दोस्तों ने की शुभम की हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य 3 की तलाश जारी

पटना। पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दानापुर में हुए शुभम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दे की बीते दिनों दानापुर में कब्रिस्तान के पास एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। वही इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 2 बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले में 3 अपराधी अभी भी फरार हैं। वही हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। बता दें कि शुभम पाठक पानीपत में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। छठ पूजा में अपने घर आया था।
तीन अपराधी हैं फरार
वही इस मामले में आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने छापेमारी कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। हालंकि 3 लोग अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मैनपुरा का रहने वाला संजू कुमार, सगुना मोड़ गैस गोदाम के पास का रहने वाला अखिलेश सिंह है। इन लोगों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। वही फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दे की दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में किराए के मकान में रहे शुभम पाठक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। मूलरूप से सिवान के बरवां का रहने वाला था। शुभम के परिजनों की मानें तो बुधवार 22 नवंबर को शुभम घर यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में आते है। काफी देर बाद भी जब घर नहीं पहुंचा तो देर रात खोजबीन शुरू की गयी। वही शुक्रवार को मैनपुरा के कब्रिस्तान में शुभम पाठक का शव पाया गया।

You may have missed