मालसलामी एरिया में युवक की बेरहमी से हत्या

पटना सिटी। मालसलामी थाना के बड़ी नगला में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। मृतक राजा सोमवार 11 बजे रात को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। वह घर नहीं लौटा था। बड़ी नगला में सुबह उसका शव मिला। संभवतः हत्या का कारण रुपये का लेन-देन को लेकर विवाद है। अपराधियों ने एक युवक को ईंट-पत्थर से प्रहार कर हत्या की है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी है। हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पटना सिटी ए एस पी और मालसलामी थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान नगला का रहने वाला राजा कुमार के रूप में किया। किस कारण युवक राजा की हत्या की गई है, यह स्पष्ट नही हो सका है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नालंदा मेडिकल कालेज में कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में थाना में मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।

You may have missed