मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया प्रतिमा का अनावरण,पीरो के गांधी कहे जाते थे राम एकबाल वरसी

आरा। भोजपुर जिला के पीरो स्थित जुबली पार्क में महान समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं पीरो के गांधी कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्व राम एकबाल सिंह वरसी की प्रतिमा का आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनावरण किया। स्वर्गीय राम मेघवाल बरसे अपने समय के बहुत बड़े समाजवादी नेता थे। उनके कर्मों से प्रभावित होकर उन्हें पीरो का गांधी भी कहा जाता था।पूर्व विधायक और समाजवादी नेता राम इकबाल सिंह वरसी के आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आज गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरा के पीरो पहुंचे।यहां उन्होंने राम इकबाल सिंह वरसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।साथ ही जुबली पार्क का उद्घाटन भी किया।इस मौके पर दिवंगत नेता के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय क्षेत्र के लिए कई मांग रखी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व विधायक और समाजवादी नेता राम इकबाल सिंह वरसी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आरा के पीरो अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीरों स्थित नव निर्मित जुबली पार्क का उद्घाटन भी किया।साथ ही मुख्यमंत्री ने जुबली पार्क में वृक्षारोपण कर आम जनता के बीच हरियाली संरक्षण का संदेश भी दिया।नीतीश कुमार दिवंगत समाजवादी राम एकबाल वरसी के परिजनों से मिलकर उन्हें सहानुभूति देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया है। मुख्यमंत्री के आरा आगमन की खबर से जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।आला अधिकारी उनकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे।मौके पर स्थानीय नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

You may have missed