February 8, 2025

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, आठ सदस्यीय कार्य मंत्रणा समिति का गठन

पटना । बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। पहले दिन में सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सबसे पहले सदन के सभी सदस्यों का स्वागत किया और उसके बाद यह सूचना दी कि लोजपा के विधायक राजकुमार सिंह अब जदयू के सदस्य के होंगे।

हालांकि विधानसभा सचिवालय ने काफी पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी। पर आज सत्र के शुरू होने के साथ इस बात की जानकारी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने दी।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मानसून सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया, इसमें सदन के कुल आठ सदस्य हैं। इसके अलावा सत्र के लिए अभ्यासी सदस्यों के नाम की ऐलान भी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने किया।

सदन में पंचायती राज मंत्री की तरफ से विधायक रखा गया। इसके बाद वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा।

सदन में मुंगेर जिला के तारापुर सीट से जदयू के विधायक रहे मेवालाल चौधरी, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक रहे शशिभूषण हजारी, एमएलसी हरिनायरायण चौधरी, एमएलसी तनवीर अख्तर, पूर्व एमएलसी रहे मोहम्मद बलि रहमानी, पूर्व लोकसभा सांसद साइमन मरांडी, पूर्व एमएलसी प्रो० अरुण कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।

You may have missed