सुशील मोदी ने CM नीतीश को दी सलाह, बोले- तेजस्वी को सत्ता सौंप जदयू का राजद में विलय कर देना चाहिए
पटना। कुढ़नी उपचुनवा में हुई JDU की करारी हार के बाद BJP ने CM नीतीश कुमार और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को राजनीति छोड़कर आश्रम जाने की सलाह दी है. वही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU अध्यक्ष ललन सिंह दोनों को कुढनी में हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्हें तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप कर शिवानंद के आश्रम चले जाना चाहिए। वही आगे मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार खत्म हो चुका है। उन्हें अब JDU का राजद में विलय भी जल्द ही कर देना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि ललन सिंह कुढनी में अपनी जाति का वोट भी पार्टी को नहीं दिलवा सके। मुख्यमंत्री की सभाएँ बेअसर रहीं। वही सुशील मोदी ने कहा कि कुढनी और गोपालगंज दोनों चुनाव क्षेत्रों में BJP ने 7 दलों का चक्रव्यूह तोड़कर कर स्वयं को आधुनिक अभिमन्यु सिद्ध किया। यह बिहार में बड़े बदलाव का साफ संकेत हैं। इसके पहले भी सुशील मोदी ने कुढ़नी में BJP प्रत्याशी की जीत पर इसे बिहार की जनता का BJP पर बढ़ता भरोसे का प्रतीक बताया था। एक दिन पहले आए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद से BJP लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. पार्टी के तमाम नेताओं ने बारी-बारी से नीतीश कुमार और ललन सिंह को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।