February 7, 2025

मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव,इसके पहले भी कई मंत्री हो चुके हैं शिकार

नई-दिल्ली।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद मंत्री ने ट्विटर पर दी। मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।’

शेखावत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल भी बीते दिनों कोरोना की चपेट में पाए गए थे।

You may have missed