February 23, 2025

मंत्री लेसी सिंह ने JDU के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान’ के तहत सौंपा चेक

पटना। बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने गुरूवार को पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ के समक्ष अपने योगदान का चेक सौंपा। लेसी सिंह ने इस अभियान को मिल रही सफलता पर दोनों नेताओं को बधाई दी और कहा कि दल की मजबूती और विस्तार में इस अभियान की महती भूमिका होगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि सभी जिलों से इस अभियान का उत्साहवर्द्धक परिणाम मिल रहा है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस लगन और निष्ठा से बिहार की सेवा की है, दल के सभी साथी उसी अनुरूप इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए समर्पित भाव से लगे हुए हैं। दल के अर्थतंत्र को मजबूती मिलने से हम सफलतापूर्वक अपने भावी कार्यक्रमों को अंजाम दे पाएंगे। वहीं श्री सर्राफ ने कहा कि इस अभियान की सफलता ने हमारा मनोबल बढ़ाया है। यह अभियान अभी लगातार चलेगा।

You may have missed