मुजफ्फरपुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में छत की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव, पारिवारिक विवाद में की खुदकुशी

मुजफ्फरपुर । जिले के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव बरामद किया गया। उसका शव बंद कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की, जबकि पति किसी तरह के विवाद से इंकार कर रहा है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मृत महिला की पहचान काजल कुमारी (22) के रूप में हुई है। जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार सुनील रजक ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

काजल के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग एसकेएमसीएच आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में परिवारिक विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है। वैसे परिजन के बयान के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

परिजनों का कहना है कि काजल की शादी दो वर्ष पहले पूर्व मुन्ना राय से हुई थी। उसका पति छपरा में एक डॉक्टर की क्लिनिक में कंपाउंडर का काम करता है। उसे एक बच्ची भी है। घर में सुबह के समय कोई नहीं था। इसी दौरान महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

घटना के बाद मोहल्ले से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोग भी यही मान रहे हैं कि परिवारिक विवाद में ही महिला ने आत्महत्या किया है। थानेदार ने उसके पति से भी पूछताछ की। उसने किसी तरह की विवाद से इंकार किया है। हालांकि, मायके वालों के बयान से सच्चाई सामने आएगी।

You may have missed