गोपालगंज में कई थानाध्यक्षों का किया गया तबादला, जानें क्यों किया गया फेरबदल
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/02/transfer2_2020819_213043.jpg)
गोपालगंज। कोरोना के बीच जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कई थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार के मुताबिक लॉ एंड आर्डर की स्थिति को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसपी ने कई थानेदारों का तबादला किया है, जिसमें नगर थाना, फुलवरिया थाना, मीरगंज थाना, थावे थाना, मोहम्मदपुर थाना समेत अन्य थानों के थानध्यक्ष का तबादला किया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लल्लन कुमार को नगर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि छोटन कुमार मीरगंज के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। एसपी ने किरन कुमार को थावे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही शशिरंजन कुमार को मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इनके अलावा अशोक कुमार को फुलवरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस कप्तान ने थानेदारों का तबादला किया है। ये थानेदार कई दिनों से इसी थाने में पोस्टेड थे। जिसे देखते हुए एसपी ने बड़ा बदलाव किया और इन्हें विभिन्न थानों में जिम्मेदारी दी।