मनेर हत्याकांड : दर्जनों व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

विधि व्यवस्था भंग करने पर घायल पुलिस के बयान पर 53 लोगों को नामजद सहित कई अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज

मनेर। बीते 3 दिन पहले मनेर थाना अंतर्गत शेरपुर के चकिया टोला गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष में दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें मृतक के परिजनों के बयान पर दर्जनों लोगों को मनेर थाना में नामजद किया गया। मनेर पुलिस हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है। आरोपियों गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। मनेर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था एवं ईंट पत्थर में घायल पुलिसकर्मियों का बयान पर 53 लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें 3 महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपियो का गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि दो हत्या से मनेर के शेरपुर में लोगों ने जमकर बवाल काटा था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हैं। वहीं दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया था। उन्होंने कहा था कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस बाबत पुलिस ने कहा कि सिर्फ एक दर्जन खाली खोखा को बरामद किया गया है। घटना की जानकारी के अनुसार 3 कट्ठा जमीन के लिए 2 लोगों की हत्या के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जमीन मालिक श्याम नारायण सिंह से चकिया टोला के जयप्रकाश एवं श्यामाकांत राय ने एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने पर जंगलिया टोला के बुधदेव ने जमीन अपने नाम एगीमेंट करा लिया, इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने नियमानुसार फैसला बुधदेव के पक्ष में दिया। इसके बाद कोर्ट ने मनेर अंचल को दखल कब्जे कराने का निर्देश दिया लेकिन अचंल ने दखल नहीं कराया। उस जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर हुई हिंसक घटना में हरेंदर राय व रंजन की हत्या के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप किये हुये है।

You may have missed