पुनपुन नदी से वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी के पालीगंज में शुक्रवार को सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के समदा गांव के पास पुनपुन नदी घाट से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के समदा गांव के पास पुनपुन नदी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक वृद्ध का शव देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। वही सूचना फैलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जबकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिंगोड़ी थाने की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया व जांच पड़ताल किया। जिसके दौरान मृतक के जेब से एक पर्ची मिला। पर्ची पर औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत मनार गांव निवासी रामनरेश सिंह का नाम अंकित था। जिसे देख पुलिस ने दाउदनगर थाने के द्वारा मनार गांव में सूचना फैलाया। जहां से मौके पर पहुंची मृतक के परिजनो ने शव की शिनाख्त किया। शव की शिनाख्त दाउदनगर थाना क्षेत्र में मनार गांव निवासी 66 वर्षीय रामनरेश सिंह के रूप में हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस सम्बंध में सिंगोड़ी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि अभीतक परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज नही कराया है। मामले की जांच किया जा रहा है।

You may have missed