February 7, 2025

कुढ़नी उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ा महागठबंधन, 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद मनोज कुशवाहा 2477 मतों से आगे

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है। भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। हर राउंड की वोटिंग खत्म होने के साथ दोनों पार्टियों की जीत को लेकर दावेदारी पर सस्पेंस जारी है। अब तक 17वें राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसमें जदयू के मनोज कुशवाहा 2184 वोटों से भाजपा से आगे चल रहे हैं। 17वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है और बीजेपी अब पिछड़ती जा रही है। बीजेपी को 56352 तो जेडीयू को 58536 वोट मिले हैं। जेडीयू 2184 मत से आगे है। वीआईपी को 6919, एआईएमआईएम को 2618 और नोटा को 3202 मत मिला है। वही 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद मनोज कुशवाहा 2477 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दे की यहाँ मुख्य मुकाबला जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के बीच माना जा रहा है। पांच दिसबंर को हुए मतदान के बाद आज गिनती हो रही है। मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। आरडीएस कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्र में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू है। 23 राउंड में वोटों की गिनती होगी। कुढ़नी विधानसभा में हुए उपचुनाव में 3 लाख 11 हजार 728 वोटरों में से 57।9 प्रतिशत वोटर अपने मत का प्रयोग किया था। आज सुबह 8 बजे से मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में वोटों को गिनती शुरू है। मतगणना को काउंटिंग सेंटर पर विशेष तैयारी की गयी है। उम्मीद है कि दोपहर के बाद इस चुनाव के परिणाम सबके सामने आ जाएंगे। इस उपचुनाव में मुख्य रूप से लड़ाई भाजपा और जदयू के बीच है। जेडीयू से मनोज कुशवाहा तो भाजपा से केदार गुप्ता उम्मीदवार हैं।

You may have missed