September 8, 2024

पटना में धूमधाम से हुई कलम-दवात के अधिष्ठाता भगवान चित्रगुप्त की पूजा

पटना। राजधानी पटना में भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। बता दे की पटना से सटे मसौढी में चित्रगुप्त नगर में कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना की। वही इस दौरान कलम-दवात, कॉपी और पुस्तक अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। वही मौके पर रवि सिन्हा, सुजीत कुमार, पप्पू सिंह, सोनी सिंह, पिंटू सिंह, अनूप कुमार, रंजन सिंह आदि शामिल रहे। वही मान्यता है कि चित्रगुप्त भगवान का अवतार कलम-दवात के साथ हुआ था। मना जाता है की धर्मराज के दरबार में भगवान चित्रगुप्त धर्म-धर्म का लेखा-जोखा करते थे। वही उनके कार्य कुशलता को देखकर ब्रह्मा जी द्वारा वरदान दिया गया था कि उनके वंशज भी सभी गुणों से निपुन होंगे। कहा जाता है कि आज के दिन महाराज चित्रगुप्त की पूजा करने से मरणोपरांत नरक से मुक्ति मिलती है और कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है।
ब्रह्मा जी की काया से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति
मानता के अनुसार ब्रह्मा जी की काया से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति हुई थी। दिवाली के बाद भगवान चित्रगुप्त की पूर्जा की जाती है। कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा व विश्वास के साथ इनकी पूजा करते हैं। वही इस दिन कायस्थ समाज के लोगों पूजा अर्चना के बाद दान देने का काम करते हैं। पूरे दिन कलम नहीं छूते हैं। आज बिहार के पटना सहित कई जिलों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed