February 7, 2025

फतुहा : पशुपति पारस को बताया लोजपा का विभीषण, किया पुतला का दहन

फतुहा। बुधवार को समसपुर में पासवान कल्याण परिषद के सदस्यों ने लोजपा में हो रहे सियासी उठापटक के लिए पशुपति कुमार पारस का जमकर विरोध किया तथा उन्हें पार्टी का विभीषण मानते हुए उनका पुतला का दहन किया। इस मौके पर पासवान कल्याण परिषद के सदस्यों ने पारस के विरुद्ध नारेबाजी भी की। सदस्यों ने चिराग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विजय कुअंर पासवान ने बताया कि पार्टी के जन्मदाता स्व. रामविलास पासवान थे। उन्हीं के बदौलत समाज से लेकर देश तक पारस की पहचान बनी। लेकिन उनके जाते ही पशुपति पारस अपने आप को पार्टी का सर्वेसर्वा मानने लगे तथा पार्टी को रसातल में ले जाने का काम करने लगे। सदस्यों ने बताया कि उनके एक भी चाल को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सुधीर पासवान, राणा राजेंद्र पासवान, दिलीप पासवान, राजन पासवान, महेन्द्र पासवान, कमलेश पासवान, वसंत पासवान समेत पासवान कल्याण परिषद के अनेक सदस्य मौजूद थे।

You may have missed