लोजपा नेता विनोद सिंह कल जदयू में होंगे शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता

पटना । लोजपा नेता व पूर्व एमएलसी विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ 20 सितंबर को जदयू का दामन थामने जा रहे हैं। जदूय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

कल होने वाले मिलन समारोह को लेकर पटना में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। विनोद सिंह के साथ मधुबनी लोजपा चिराग गुट के जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता भी जदयू में आएंगे।

इसी दौरान इसी बीच चिराग ग्रुप के एक नेता जो कल विनोद सिंह के साथ जदयू में शामिल होने वाले हैं उनका एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोजपा के मधुबनी जिला अध्यक्ष बचनु मंडल अपने राजनगर के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण झा से बात कर रहे हैं।

ऑडियो में बचनु मंडल कह रहे हैं कि विनोद सिंह जदयू में शामिल हो रहे। हम भी उनके साथ जा रहे हैं। आप भी शामिल होने पर विचार कीजिये। ऑडियो में सुन सकते हैं कि मंत्री संजय झा से बातचीत हो चुकी है।

समय रहते अगर जदयू में शामिल नहीं हुए तो फिर संगठन या 20 सूत्री में जगह नहीं मिलेगी। चर्चा में पूर्व एमएलसी विनोद सिंह का भी नाम है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि अमृतवर्षा नहीं करता है।

बता दें, लोजपा नेता विनोद सिंह को पार्टी ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया था। वे लंबे समय तक लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

लोजपा से जुड़ने से पहले वे जदयू में थे। लेकिन पाला बदल कर लोजपा में आ गए थे। एक बार फिर से पूर्व एमएलसी पाला बदलकर जदयू में शामिल हो रहे हैं।

 

About Post Author

You may have missed