September 21, 2024

वकीलों ने देश को हमेशा सही राह दिखाया : मदन मोहन

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के विधि, मानवाधिकार एवं सूचना के अधिकार विभाग की संयुक्त बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संविधान को आम नागरिकों तक सहूलियत से पहुंचाने को लेकर वकीलों के भूमिका पर चर्चा हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सत्ता पक्ष के द्वारा देश के लोकतंत्र की हत्या की खिलाफत की गयी। साथ ही भर्त्सना की गई की ऐसे लोकतंत्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वकीलों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। राजभाषा हिन्दी को कानूनी भाषा का दर्जा दिलाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अभी तक देश के विकास में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समय-समय पर संविधान को परिभाषित करते हुए आम नागरिकों के हक को बरकरार रखने में अपना योगदान दिया है।
बैठक को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रभाकर झा, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इन्द्रदेव प्रसाद, सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार भारती एवं विधि, मानवाधिकार एवं सूचना के अधिकार के प्रदेश महासचिव अभय कुमार, उपाध्यक्ष अरूण कुमार, उमेश दूबे, हरि मोहन मिश्र, कृष्ण कांत तिवारी, सुनील सिंह, सत्येन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed