JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का शक्ति प्रदर्शन रहा फीका : राजेश राठौड़
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/07/rajesh-rathore.jpg)
पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ताजपोशी में जदयू के अंदर की गुटबाजी सतह पर आ गयी है। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही है। उन्होंने कहा कि भले ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दिल्ली में हुई लेकिन असल में यह क्षेत्रीय दल ही है। नए अध्यक्ष की ताजपोशी में पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह का नहीं रहना जदयू के अंदरूनी कलह को सतह पर ला दिया।
राजेश राठौड़ ने कहा कि हालांकि ललन सिंह ने स्वजातीय नेताओं को जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की कोशिश की लेकिन वे ना भीड़ जुटा पाएं और न ही दल के गुटबाजी की वजह से उनको दूसरे धड़े के नेताओं ने गंभीरता से लिया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का गुट पूरे कार्यक्रम से नदारद रहा। अब बिहार आधारित इस क्षेत्रीय दल में एक नहीं चार सत्ता केंद्र बन गए हैं। सभी गुट अपनी गोलबंदी में व्यस्त रहे और जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार में स्वागत कार्यक्रम फीका रह गया।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)