September 8, 2024

भोजपुर के मजदूर ने पानीपत में की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

भोजपुर। हरियाणा के पानीपत शहर के फ्लोरा चौक पर एक प्रवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को बंद दरवाजे के नीचे से देखा तो फंदे पर लटका दिखाई दिया था। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। राजन कुमार ने बताया कि वे 5 भाई-बहन हैं। तीसरे नंबर का भाई ज्योतिष कुमार (27) था। वह अविवाहित था। वह मूल रूप से बिहार के बरहल टोला, भोजपुर (दावाना) के रहने वाले हैं। 2015 से परिवार समेत पानीपत के फ्लोरा चौक पर रहते हैं। यहां वे एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्योतिष नाइट ड्यूटी करता था। परिवार के अन्य सदस्य दिन में काम करते हैं। गुरुवार को भी ज्योतिष की नाइट ड्यूटी थी। वह रात 8 बजे काम पर जाने वाला था। शाम को 7 बजे जब परिवार के अन्य सदस्य काम से कमरे पर लौटे तो देखा कि कमरा भीतर से बंद था। काफी खटखटाया, लेकिन भीतर से काई जबाब नहीं मिला। उसे फोन किया तब भी कोई जबाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजे के नीचे से झांक भीतर देखा तो ज्योतिष पंखे पर लटका हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से नीचे उतार कर पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed