कुढ़नी उपचुनाव मतगणना : आठवें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी ने बनाई बढ़त, केदार गुप्ता 2553 वोटों से आगे
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2022/12/04-10.jpg)
मुजफ्फरपुर। आज कुढ़नी उपचुनाव का नतीजा आएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। आरडीएस कॉलेज में 19 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। 23 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। 17 राउंड के बाद जीत-हार का अंतर स्पष्ट हो जाएगा। काउंटिंग को देखते हुए आरडीएस कॉलेज के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कॉलेज के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ भी जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, पहले राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे थे। पहले राउंड में केदार गुप्ता को 4194 तो मनोज कुशवाहा को पहले राउंड में 2195 वोट मिले हैं। वही दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे चल रही थी। केदार गुप्ता को 7936 वोट मिले। मनोज कुशवाहा को 6369 वोट मिले थे। तीसरे राउंड में भी बीजेपी आगे रही। केदार गुप्ता को 11843 को वोट मिले और मनोज कुमार सिंह 10628 वोट मिले। तीसरे राउंड में भाजपा और जेडीयू का अंतर कम हुआ है। पहले और दूसरे राउंड की तुलना में सिर्फ भाजपा उम्मीदवार 1215 वोट से आगे चल रहे थे। जबकि पहले राउंड में 1999 वोट से आगे थे। वही चौथे राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता ने बढ़त बनाई थी। केदार गुप्ता को 15493 वोट मिले। मनोज कुशवाहा को 14552 वोट। चौथे राउंड में वीआईपी और एआईएमआईएम प्रत्याशी से ज्यादा नोटा पर वोट पड़े। इसके बाद 5वें राउंड में जदयू के मनोज कुशवाहा आगे हुए। कुशवाहा ने 682 वोट से बढ़त बनाई है। केदार गुप्ता को 18211 वोट मिले। मनोज कुमार को 18893 वोट मिले। वही 6वें राउंड में बीजेपी के केदार गुप्ता फिर से आगे चल रहे हैं। केदार प्रसाद गुप्ता को 22587 वोट तो मनोज कुशवाहा को 20521 वोट मिले हैं। 6वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता 2066 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि 7वें राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। केदार गुप्ता को 26948 वोट मिले हैं। मनोज कुमार सिंह 23312 वोट मिले हैं। केदार गुप्ता ने 3636 वोट की बढ़त बनाई है। वही अभी हुए 8वें राउंड में भी बीजेपी के केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। केदार गुप्ता ने 2553 वोट की बढ़त बनाई है। केदार गुप्ता को 30324 वोट मिले हैं। मनोज कुशवाहा को 27771 वोट मिले हैं।
दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट होगी
कुढ़नी उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग हुई थी। राजद के अनिल सहनी की सदस्यता जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी। कुढ़नी प्रखंड में 39 पंचायत हैं। दोपहर बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी की किसकी जीत होगी और किसकी हार होने वाली है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस उपचुनाव में मुख्य रूप से लड़ाई भाजपा और जदयू के बीच है। जेडीयू से मनोज कुशवाहा तो भाजपा से केदार गुप्ता उम्मीदवार हैं। जबकि वीआईपी से नीलाभ कुमार और एआईएमआईएम से गुलाम मुर्तुजा भी चुनाव में हैं। लेकिन सीधी टक्कर जेडीयू और भाजपा में है।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)