खाजेकलां घाट पर छठ पूर्व तालाब और रोशनी की हो व्यवस्था

पटना सिटी। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव खाजेकलां घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ के पूर्व हर हाल में घाट किनारे तालाब को हर हाल में पूरा किया जाए। साथ घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही। इसके बाद वे अपने निजी आवास पर लोगों की समस्या सुनीं। चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष शंकर जायसवाल ने सामुदायिक भवन निर्माण की बात कही। चौधरी गली के गोपाल गोलवारा ने जमीन से संबंधित बात रखी। इसके बाद पटना सिटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप यादव, महासचिव अवधेश कुमार सिन्हा, राणा साधना, हरेंद्र यादव, मनीष कुमार आदि को शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
