PATNA : श्रावणी महोत्सव में गीत एवं नृत्य पर झूमी भूमिहार महिला समाज
पटना। पटना के यो चाइना रेस्टोरेंट में भूमिहार महिला समाज के द्वारा श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. शांति राय एवं विशिष्ट अतिथि कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री. डॉ शांति राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं में एक उत्साह का माहौल तैयार होता है। भूमिहार महिला समाज के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रिमझिम बरसे सावन प्रतियोगिता में हरियाली बन्नो, श्रावनी नृत्य, कजरी, क्वेश्चन राउंड आयोजित किया गया। सभी सदस्यों ने अपनी नृत्य और गायन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिव्या शर्मा, अनामिका शर्मा, विनीता सिंह, उषा सिन्हा, मुक्ता शर्मा, नीरू सिंह, ममता शर्मा, मीरा कुमारी, महिमा शर्मा, रग्बी खिलाड़ी श्वेता शाही, प्रभा सिंहा मौजूद रहीं।