September 19, 2024

PATNA : जेठुली श्मशान घाट विवाद नहीं ले रहा सुलझने का नाम, एक और प्राथमिकी दर्ज

फतुहा। पटना के फतुहा प्रखंड स्थित जेठुली श्मशान घाट विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज किया है। यह प्राथमिकी एक वर्ष पूर्व हुई दिवंगत महिला के पुत्र महेन्द्र दास ने विरोधी गुट के खिलाफ पूर्व में किए गये केस को नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर किया है।
विदित हो कि एक वर्ष पूर्व जेठुली निवासी महेंद्र दास की माता चमेली देवी का निधन हो जाने पर एक गुट के लोगों ने उक्त श्मशान घाट पर निजी जमीन बताते हुए उसकी अंतिम संस्कार किए जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अंत्येष्टि को लेकर जेठुली का ही दूसरा गुट सक्रिय हो गया था तथा विवाद बढ़ गयी थी। बाद में पुलिस की तरीफदारी पर उक्त महिला के शव का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। उस समय महेंद्र दास के परिजनों ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। यह मामला अभी सलटा भी नहीं था कि वर्ष 2021 में एक युवक के सड़क हादसे में मौत हो जाने पर भी उसकी अंत्येष्टि को लेकर जमकर बवाल काटा गया था। फायरिंग व रोड़ेबाजी भी की गई थी। इसी आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस बीते बुधवार की रात आरोपी के घर गयी थी, जहां मुखिया समेत ग्रामीणों से पुलिस को झड़प हो गई थी तथा बिना गिरफ्तारी के पुलिस को वापस लौटना पड़ा था।
शुक्रवार को महेंद्र दास ने मुखिया के विरोधी गुट के खिलाफ केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी दिए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज है। नदी थाना एसएचओ धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed