February 8, 2025

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जदयू की नई टीम का किया गठन, जानें किनको मिली क्या जिम्मेदारी

पटना । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को पार्टी की नई टीम का गठन किया है। नई टीम में कई चेहरे पुराने हैं तो कुछ नए चेहरे भी हैं। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केसी त्यागी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी है।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा संसदीय दल के अध्यक्ष बने रहेंगे। गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक सुमन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। 18 सदस्यीय टीम में सांसद रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मो अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, विधान पार्षद कमरे आलम, हर्षवर्धन सिंह को भी महासचिव बनाया गया है।

You may have missed