September 19, 2024

बिहार से बाहर भी पांव जमाएगी JDU : ललन सिंह तथा हर्षवर्धन सिंह पहुंचे इंफाल, हुआ जोरदार स्वागत

पटना। देश भर में अपनी राजनीतिक दलों को जमाने के उद्देश्य से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह के साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए मणिपुर पहुंच चुके हैं। मणिपुर में जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा ललन सिंह तथा हर्षवर्धन सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इसके पूर्व हर्षवर्धन सिंह ने गोवा में राजद की पूरी इकाई को जदयू में शामिल कराने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है। मणिपुर के माध्यम से जदयू उत्तर-पूर्वी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में जदयू की एक बैठक मणिपुर की राजधानी इंफाल में आहूत की गई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तथा महासचिव हर्षवर्धन सिंह शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य के जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तथा सदस्यता अभियान चलाने के लिए टास्क सौंपा जाएगा। सांसद ललन सिंह जब से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। बिहार के बाहर भी जदयू के पांव को जमाने के लिए वे राजनीतिक रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इस कार्य में राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह भी आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं। गोवा का एक उदाहरण तो है ही। इसके अलावा भी राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह के द्वारा बिहार के बाहर अन्य राज्यों में जदयू के इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहे हैं।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed