September 8, 2024

कर्पूरी ठाकुर के रस्ते पर चल दलित शोषित व वंचित वर्गों के हक की लड़ाई लड़ेगी जदयू : उमेश कुशवाहा

  • कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी देश की आम जनता के लिए नासूर बना : उमेश कुशवाहा
  • मोदी सरकार द्वारा जगजीवन राम छत्रवास योजना को बंद करना देश के दलितों का अपमान : उमेश कुशवाहा

पटना। शनिवार को शिवहर जिला के शिवहर विधानसभा में जदयू द्वारा एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए जो सीधे तौर पर दलितों, पिछड़ों-अतिपिछड़ों एवं गरीब तबकों के जीवन को प्रभावित करने वाले थे। हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के कामों को आगे बढ़ाने एवं विस्तारित करने का जिम्मा अपने कंधे पर उठाए हुए हैं। मुख्यमंत्री जी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में बिहार विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलकर जदयू समाज के शोषित, वंचित एवं दलित वर्गों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा अगर 2024 में पुनः सत्ता में आती है तो अनुसूचित जाति, जनजाति, अतिपिछड़ा और पिछड़ा समाज को मिल रहे आरक्षण को समाप्त कर देगी। इसलिए इनलोगों से हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में आपने सुना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार विवेक देबोराय ने बाबा साहेब के महान संविधान को बदलने की वकालत की। 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान भी RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी आरक्षण पर समीक्षा करने की बात कही थी। यह दोनों वक्तव्य भाजपा के असली मानसिकता को समझने के लिए पर्याप्त है।
कुशवाहा ने आगे कहा कि जाति आधारित गणना को लेकर भी भाजपा का दोहरा चरित्र पूरे देश के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पूर्व ही दलितों एवं पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबू जगजीवन राम के नाम पर चलने वाली छात्रावास योजना को मोदी सरकार ने बन्द कर दिया। यह सीधे तौर पर दलित समाज का और पूरे बिहार का अपमान था। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों एवं पूंजीपतियों की हितैसी है। उसे देश के आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं से कोई वास्ता नहीं। कमड़तोड़ महंगाई और बेरोजगारी देश की जनता के लिए नासूर बन गया है, लेकिन भाजपा को सिर्फ अपने सत्ता की चिंता सता रही है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed