BIHAR : जदयू सेवादल ने की 18 जिलाध्यक्षों की घोषणा

पटना। बिहार जदयू सेवादल उत्तर बिहार के अध्यक्ष सर्वजीत पप्पू कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व प्रदेश प्रभारी धीरज पांडेय की अनुशंसा पर प्रदेश के 18 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी धीरज पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत पप्पू कुशवाहा ने बताया कि खुर्शीद आलम को सहरसा, सुजो मेहता को मधेपुरा, निलाम्बर मेहता को सुपौल, रॉकी खान को किशनगंज, मनीष कुमार सिंह को अररिया, मो. रहीम को पूर्णिया, मोनू चौधरी को कटिहार, रिजवान अहमद को दरभंगा, अखिलेश यादव को मुजफ्फरपुर, संजय कुशवाहा को मोतिहारी, धीरज सर्राफ को बेतिया, अशोक पटेल को बगहा, महमूद आलम को शिवहर, विजय पटेल को सीतामढ़ी, अशोक कुशवाहा को छपरा, संदीप कुमार को सीवान, रामभरोसा राजभर को गोपालगंज व बबलू यादव को समस्तीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को यथाशीघ्र जिलास्तर पर अपनी कमिटी गठित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने को कहा गया है।

You may have missed