जहानाबाद में बड़ी वारदात-महिला को गोलियों से छलनी कर मार डाला,उग्र लोगों ने जमकर बवाल काटा
पटना। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला हर तरफ नजर आ रहा है।बढ़ते अपराध के ग्राफ से जहां जनता त्राहिमाम कर रही है।वहीं प्रशासन खोखली दलील के बदौलत सरकार को गुमराह कर रही है। आज प्रदेश के जहानाबाद जिले में एक महिला को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई।इस हत्या के सनसनीखेज वारदात के बाद आसपास के इलाके में तनाव तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।वहीं स्थानीय लोग प्रशासन के रवैये से आक्रोशित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना जहानाबाद जिले की है जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।घटना नगर थाना के सबाजपुर गांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला का कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था और महिला विवाद वाले जमीन पर ही कुछ समय से घर बनाकर रह रही थी। गुरुवार की सुबह महिला अपने घर में अकेले सो रही थी तभी बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।मौका ए वारदात पर है महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और महिला के शव को सड़क पर रखकर यातायात ठप्प कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास कर रही है,लेकिन उग्र ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हैं।