पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध : जाप कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का पुतला फूंका

फतुहा। बुधवार को जाप कार्यकर्ताओं ने फतुहा चौराहा पर जाप संरक्षक पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके पहले जाप कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड में प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे नगर अध्यक्ष बबलू यादव ने बताया कि नीतीश सरकार जानबूझकर साजिश के तहत पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर गिरफ्तारी करवाई है तथा उन्हें जेल भेजा है। नीतीश सरकार की यह मंशा कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। गिरफ्तारी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जाप कार्यकर्ता संदीप कुमार, उत्पल कांत कुमार समेत दर्जनों मौजूद थे। वहीं राजद कार्यकर्ता दयानंद यादव ने भी उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता कोरोना संकट में जनता को धोखा देने की बात कही है।

You may have missed