September 8, 2024

सदन में अमर्यादित बयान देने वाले मुख्यमंत्री दें इस्तीफा : गिरिराज सिंह

पटना। विधानसभा व परिषद में सीएम नीतीश द्वारा सेक्स विषय पर अमर्यादित बयान देने के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। बता दे की मुख्यमंत्री के इस बयान को सुनकर भाजपा विधान पार्षद निवेदता सिंह रो पड़ी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं की सरेआम बेइज्जती की है। वही सीएम के इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज उन्होंने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। उनके इस बयान से यह सिद्ध हो गया है कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने विधानसभा में जिस तरह का अमर्यादित बयान दिया है। उससे वो सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं रह गये हैं। इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दे की भाजपा विधान पार्षद निवेदता सिंह नीतीश के बयान को सुनकर रो पड़ी। वे भी एक पिता हैं हम भी मां, बहन, पत्नी और बेटी हैं सदन में इस तरह का गंदा बयान देना कही से उचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सदन में मुख्यमंत्री नीतीश ने माननीय सदस्यों के सामने सेक्स को लेकर जो कुछ कहा वह कही से उचित नहीं था। सदन में महिला विधायक व महिला MLC भी मौजूद थी। जिसका ख्याल नीतीश कुमार ने नहीं रखा। हम सब भी मुख्यमंत्री की बातों को सुन रहे थे। मुझे वो शब्द सुनने की इच्छा नहीं थी। निवेदता ने आगे कहा कि सीएम नीतीश ने पहले विधानसभा में आपत्तिजनक बातें कही फिर विधान परिषद में भी इसे दोहराया गया। उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया है वो कही से भी उचित नहीं है। वो शब्द दो चार दिन तक मेरे कान में गुंजता रहेगा। गंदा और अभद्र टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री ने किया है। इतनी शर्मनाक शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री ने क्यों किया यह समझ से परे है। वे किस तरह के विकास पुरुष है। आज उन्होंने अपनी पूरी मर्यादा को शर्मसार कर दिया। वही इस मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि कोई इसका गलत मतलब निकालता है तो यह गलत बात है। मुख्यमंत्री जी का बयान सेक्स एजुकेशन के बारे में है। जब भी इस संबंध में बात की जाती तो लोग सरमाते हैं इससे बचना चाहिए। यह तो स्कूलों में पढ़ाई होती है। बच्चे स्कूल में साइंस बाइलॉजी पढते हैं।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed