आरक्षण का दायरा बढ़ने से वंचित समाज के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा : उमेश कुशवाहा

  • लोकतंत्र की रक्षा के लिए वैशाली को अग्रणी भूमिका निभाना है : उमेश कुशवाहा

पटना। आज वैशाली जिलें के महनार विधानसभा में जदयू की ओर से एकदिवसीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शामिल हुए। वही इसका उद्घाटन बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, माननीय विधायक सिद्धार्थ पटेल, वैशाली के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह दांगी, प्रदेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महनार के प्रखंड अध्यक्ष अरुण राय एवं मंच का संचालन जंदाहा के प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा ने किया। वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जननी रही है। इस भूमि ने देश व दुनिया को लोकतंत्र की मूल परिभाषा से परिचित कराया है और आज जब हमारा लोकतंत्र खतरे में है तो वैशाली के महान जनता की यह पहली जिम्मेदारी बनती है कि वो लोकतंत्र की रक्षा हेतु सूरक्षा कवच बनकर आगे आए। कुशवाहा ने आगे कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन कर रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को मिटाने के लिए आतुर है। भारत के महान संविधान पर हमला सीधे तौर पर दलितों और पिछड़ों के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आगे कहा कि अच्छे दिन लाने के नाम पर पीएम मोदी ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट किया है ताकि लोकतंत्र विरोधी भाजपा को 2024 में रोका जा सके। नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का शोषित, वंचित, उपेक्षित और दलित समाज सशक्त हुआ है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आरक्षण का दायरा बढ़ने से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

You may have missed